गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू रेलवे स्टेशन पर आज एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक लखनऊ से गोरखपुर जा रही ट्रेन में सफर कर रहा था। ट्रेन के सरयू रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह अचानक प्लेटफार्म पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर बांकेलाल ने बताया कि मृतक की पहचान मोबाइल फोन के जरिए की गई। युवक की पहचान 30 वर्षीय बृजराज गौड पुत्र रामकृष्ण गौड निवासी आजाद नगर कॉलोनी, रुस्तमपुर, रामगढ़ ताल, गोरखपुर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया, जिसके बाद शव को मृतक के भाई ऋषिराज को सौंप दिया गया। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है।
बिजली विभाग की कार्यशैली के खिलाफ किसानों का धरना-प्रदर्शन
25/08/2026
अच्युत त्रिवेदी ‘लाला भैया’ के निधन से नगर में शोक की लहर, शोकसभा आयोजित
25/08/2026
शहर की साफ-सफाई, प्रकाश एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
25/08/2026
शराब के नशे में शिक्षक पहुंचा विद्यालय
25/08/2026
डॉक्टर विधायक के ही क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बीमार, चामोर्शी में माँ – नवजात की मौत से हड़कंप
25/08/2026
कनहर नदी से पवित्र जल लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे श्रद्धालु, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कांवड़ियों को बांटे फल-प्रसाद
25/08/2026
गड़चिरोली, गोंदिया और भंडारा में येलो अलर्ट जारी, बिजली गिरने की चेतावनी
25/08/2026
पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत की गई गोष्ठी
25/08/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में जापानी कंपनियों के निवेश एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन्वेस्ट यूपी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की
25/08/2026
गोयनका शिवालय में सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!