A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजगढ़ समग्र ई-केवायसी में लापरवाही दो पंचायत सचिव निलंबित

कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने लापरवाही पर की कार्यवाही

IMG 20250617 WA0013

सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में समग्र ई-केवायसी की प्रगति की समीक्षा के दौरान संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर ब्यावरा के सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए गए। वहीं राजगढ़ के अधिकारी का भी इस माह का वेतन रोका गया। माचलपुर एवं बागपुर ग्राम पंचायतें समग्र ई-केवायसी कार्य में फिसडडी पाए जाने पर यहां के पंचायत सचिवों को निलंबित करने के बैठक में निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिन कर्मचारियों ने अपना ई-केवायसी नहीं कराया है उनका जून माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मण्डराह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!