उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

दिनांक 17.06.2025

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा संयुक्त रुप से रिजर्व पुलिस लाइन में प्रारम्भ हो रहे पुलिस प्रशिक्षण (आरक्षी) जेटीसी के तैयारियों का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

IMG 20250617 WA0278 IMG 20250617 WA0279आज दिनांक 17.06.2025 से जनपद कुशीनगर में पुलिस प्रशिक्षण (आरक्षी) जॉइंट ट्रेनिंग सेंटर (जेटीसी) का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में हो रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  संतोष कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अभ्यर्थियों के लिए बैरक/हॉस्टल की व्यवस्था, मेस की सुविधा, आउटडोर व इनडोर प्रशिक्षण स्थलों, लाइट, पंखा, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रशिक्षण को सुचारू, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रिक्रुट्स से वार्ता की और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर व बैरक का भ्रमण कर सभी सुविधाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।

उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी व प्रभावी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक “पुलिस ट्रेनिंग मैनेजमेंट सिस्टम ऐप” विकसित किया गया है। यह ऐप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (A.I.) तकनीक पर आधारित है, जो प्रशिक्षुओं को उनके आगमन के समय ही प्रशिक्षण से संबंधित समस्त जानकारी, जैसे समय-सारणी, पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण मॉड्यूल और अन्य आवश्यक सूचनाएं जैसे बैरक/हास्टल के लोकेशन इत्यादि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएगा। यह ऐप प्रशिक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और समय प्रबंधन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार(नोडल अधिकारी), सहायक नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी कुन्दन कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार, आर.टी.सी. प्रभारी निरीक्षक दिनेश तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!