A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरसिंहगढ मंदिर श्री जमात मे कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई श्री मद भागवत कथा

जिला ब्यूरो राजगढ़ राजू बैरागी 9977480626

नरसिंहगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर श्री जमात मे ब्रह्मलीन  पूज्य गुरदेव महंत श्री श्री 1008 नंदराम दास जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ प्रारभ हुआ 

IMG 20250619 WA0023 1 IMG 20250619 WA0021

शीतला माता मंदिर से जल कलश यात्रा प्रारम्भ हुई जो दीनाजी के चौराहे से, फूलबाग चौराहे, चम्पी चौराहे, छत्री चौराहे से मंदिर श्री जमात पहुंची l कलश यात्रा मे भागवत कथा के मुख्य यजमान राकेश गुप्ता फलोदी टेंट हॉउस, कथा के प्रथम दिन के यजमान देवेश शर्मा लाला, यशदीप सिंह, राकेश गुप्ता सिर पर भागवत पोथी रखकर चले l कलश यात्रा का नगर मे अनेको जगह पुष्प वर्षा, जलपान से स्वागत किया गया l कथा के प्रथम दिन भागवतचार्य डॉ सच्चीदानंद शर्मा जी ने बहुत ही भावुक होकर दिवंगत परम पूज्य गुरुदेव को स्मरण किया एवं जीवन मे गुरूजी की महिमा का वर्णन किया जिसे सुनकर सभी गुरुभक्तो की आँखों से आसुओ की धारा बहने लगी l जीवन मे गुरू के होने का महत्व बताया l गुरूजी के होने न होने का सुंदर प्रसंग सुनाया l गुरुभक्ति का बहुत सुंदर चित्रण सुनाया गया l कलश यात्रा मे विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा, मंदिर जमात के नन्नूसिंह जी कप्तान,महंत दीपेंद्र दास जी, प. सुरेश शास्त्री, पं.रामदास जी, पं. जगदीश शास्त्री  पुलिस प्रशासन से थाना प्रभारी शिवराज सिंह जी, मंदिर अखाड़े के उस्ताद चुन्नीलाल कुशवाह के साथ ही बड़ी संख्या मे भक्तों की उपस्थित रही l

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!