उत्तर प्रदेशबस्ती

अवैध निर्माण रोकने पर दबंगों ने पीटा, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। अवैध निर्माण रोकने पर दबंगों ने पीटा, एसपी से लगाई न्याय की गुहार।।

भानपुर, बस्ती । रूधौली थाना क्षेत्र के उमरा खास निवासी लल्लन यादव, बब्लू यादव पुत्रगण ज्ञान प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में लल्लन यादव और बब्लू ने कहा है उनके चाचा जय प्रकाश यादव मनोज यादव, दीपक यादव के साथ ही दिलीप यादव, राम मिलन यादव ग्राम बनरही जंगल थाना सोनहा और कुछ अज्ञात गुण्डों को बुलाकर पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने लगे। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वे दोनों भाई गिधार गांव में रहते हैं, जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे और अवैध निर्माण रोकने का प्रयास किया। इस पर उक्त लोग और संजय यादव उन्हें और लल्लन यादव की पत्नी को मारने पीटने लगे। उसकी पत्नी का जेवर, गहना छीन लिया। पत्र में लल्लन यादव ने कहा है कि जब इसकी सूचना चौकी प्रभारी विशुनपुरवा जैविन्द कुमार यादव को दिया गया तो वे चार बच्चों को जिसमें एक नावालिग है उठा ले गये। उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा। संजय यादव नेता आदमी हैं और पुलिस उनके दबाव में काम कर रही है। लल्लन यादव ने मामले में न्याय दिलाने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!