उत्तर प्रदेशबस्ती

138 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति की नोटिस, खलबली

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। 138 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति की नोटिस, खलबली।।

बस्ती। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों के फेस प्रमाणीकरण, ई-केवाईसी में लापरवाही जिले में 138 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ गई। उन्हें सेवा समाप्ति की नोटिस – निर्गत की गई है। इसके अलावा उनका मानदेय भी बाधित कर दिया गया है।जनपद में कुल 2655 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें लगभग 1,28,000 लाभार्थियों का फेस प्रमाणीकरण ईकेवाईसी किया जाना है।

Face Authentication eKYC

वर्तमान में लगभग 50,000 लाभार्थियों का फेस प्रमाणीकरण ईकेवाईसी हो चुका है। यह कार्य महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा विभागीय ऐप पोषण ट्रैकर पर किया जाना है। लाभार्थी को अपने आधार कार्ड के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना होगा। लाभार्थी को उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर ओटीपी आएगी, जिसका सत्यापन किया जाएगा। आधार सत्यापन के पश्चात लाभार्थी का चेहरा स्कैन करते हुए फेस प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप लगाकर भी यह कार्य कराया जा रहा है। सभी लाभार्थी अपने संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित होकर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क स्थापित कर यह कार्य करा सकते हैं। इसके अलावा लाभार्थी स्वयं भी गूगल प्ले स्टोर से पोषण ट्रैकर ऐप डाउनलोड कर यह कार्य कर सकते हैं। 15 दिनों में एक भी लाभार्थी का नहीं किया था।

फेस प्रमाणीकरणः जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद की ऐसी 138 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चिन्हित की गई है जिनके द्वारा पिछले 15 दिनों में एक भी लाभार्थी का फेस प्रमाणीकरण ईकेवाईसी (Face Authentication (eKYC) नहीं किया गया है।

इन सभी का मानदेय बाधित करते हुए इन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस दी गई है। दो दिन में उनके द्वारा यह कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस का विवरण

कप्तानगंज बाल विकास परियोजना की 30, रुधौली की 26, गौर की 19, साऊंघाट की 13, बहादुरपुर की 11, रामनगर की 10, विक्रमजोत की सात, सल्टौआ गोपालपुर की छह, सदर, दुबौलिया व हरैया की चार-चार, बनकटी की तीन व शहर की एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!