A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

दून वैली पब्लिक स्कूल में शिक्षकों हेतु दो दिवसीय केपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला” का भव्य आयोजन

देवबंद:- नगर मे आज द दून वैली पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में केपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के शिक्षण एवं अधिगम कौशल को सुदृढ़ करना तथा उन्हें शैक्षणिक क्षेत्र में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों व नवाचारों से अवगत कराना था।

कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा शर्मा जी, देहरादून से पधारीं सीबीएसई की वरिष्ठ प्रशिक्षिकाएँ श्रीमती अनिता रतूड़ी एवं डॉ. शुचिता गुप्ता जी, क्वालिटी हेड श्रीमती अर्चना शर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती तनुज कपिल जी तथा श्री हरदीप सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया साथ ही सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर विद्यालय परिवार द्वारा सादर स्वागत किया गया।

दो दिनों तक चली इस कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को न केवल शिक्षण तकनीकों में नवाचार, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, मूल्यांकन पद्धतियों और 21वीं सदी के कौशलों पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, बल्कि उन्हें आत्ममूल्यांकन एवं टीमवर्क के महत्व को भी गहराई से समझाया गया। कार्यशाला के दौरान संवादात्मक गतिविधियों, समूह चर्चाओं तथा केस स्टडी के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

सीबीएसई प्रशिक्षिकाओं ने शिक्षकों को यह भी बताया कि आज के समय में केवल विषयवस्तु का ज्ञान पर्याप्त नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु एक संवेदनशील, सहयोगी व नवोन्मेषी दृष्टिकोण अपनाना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षकों ने कार्यशाला के अनुभव को अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादायक बताया।

कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. सीमा शर्मा जी ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों को न केवल सशक्त बनाते हैं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं। विद्यालय परिवार ने सीबीएसई को इस सार्थक पहल हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यशाला के समापन सत्र में प्रधानाचार्या डॉ. सीमा शर्मा जी ने सभी रिसोर्स पर्सनस् को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए ।

कार्यशाला के प्रतिभागियों ने इस अवसर पर विद्यालय को इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Back to top button
error: Content is protected !!