A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबहराइच

अवैध संबंध के शक में पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

अवैध संबंध के शक में पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

रविवार की शाम लगभग 3 बजे बौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी शरीफ पुत्र दीन मोहम्मद ने अपनी पत्नी अनीशा निशा (30) वर्ष पर अवैध संबंध के शक में सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने घायल महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होती देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया दिया। लड़की के मां का कहना है कि विगत तीन-चार वर्ष पूर्व मेरे लड़की को नशे की हालत में मरता रहता था मेरी लड़की अनीषा निशा हम लोगों को बताया की मुझे आए दिन नशे की हालत में होकर के मुझे रोज मारते हैं। फिर हम लोगों ने काफी बार समझाया भी फिर भी वह नहीं समझा। फिर हम लोगों ने एप्लीकेशन दिया और लड़के के ऊपर मुकदमा पंजीकृत हुआ। अभी भी लड़के के ऊपर मुकदमे चल रहे हैं। लड़का दिल्ली में जॉब करता था। बकरी ईद के त्यौहार के दौरान लड़का दिल्ली से अपने घर आया और फिर मेरे घर आया उसके बाद में मेरी लड़की से कहा चलो तैयार हो कर घर चलो। लड़की बोली हम घर नहीं जाएंगे हम यहीं पर रहेंगे। लड़की के इनकार करने के बाद हम लोगों ने भी बोला कि मैं अपनी लड़की को नहीं भेजूंगा। लेकिन वह जबरदस्ती मेरी लड़की को लेकर के चला गया।  मेरी लड़की के दो बच्चे हैं क्रमबद्ध उबेद 7 वर्ष वा जुनैद 5 वर्ष है तथा लड़की करीब 6 माह की गर्भवती है मेरी लड़की की हालत गंभीर है लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । थाना प्रभारी टी एन मौर्य के अनुसार औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। शिकायत दर्ज करते ही विधिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!