

अनुपम मिश्रा जिला सवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रायबरेली मो 9170804072
रायबरेली सलोन/ कोतवाली क्षेत्र स्थित शहबाजपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब संविदा कर्मी लाइन मैन गुड्डू पुत्र राम लखन निवासी साडासैदन की लाइन बनाते समय झुलस कर मौत हो गई, जिजवलिया फीडर अंतर्गत शहबाजपुर गांव में विद्युत पोल पर लाइन बनाते समय झुलस कर शव लटकता रहा परिजनों और ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया , काफी समय तक जिम्मेदारों के मौके ना पहुंचने से नाराज़ परिजनोंऔर ग्रामीणों काफी आक्रोश देखने को मिला हालांकि थोड़ी देर बाद विद्युत वितरण केंद्र सलोन से अधिशासी अभियंता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मृतक लाइन मैन गुड्डू के परिजनों एवं ग्रामीणों को शांत करा कर कारवाई का आश्वासन दिया, अधिशासी अभियंता ने कहा कि लाइन मैन हमारे परिवार का हिस्सा है सभी लाइन मैन को सुरक्षा किट दिया गया है फिर भी हम भी दुःखी है और मुवावजा दिलवाने एवं आवश्यक कार्रवाई की बात कही , पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
वैसे तो सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग द्वारा हल्की-हल्की हवा और बारिश में ही बिजली गुल कर दी जाती है कि कहीं पर भी अप्रिय घटना ना हो, परन्तु लाइनमैन के सिटडाउन पर लापरवाही का सवाल खड़ा है ऐसे ही सिटडाउन की लापरवाही से कुछ साल पहले केसवापुर निवासी फुद्दू द्विवेदी लाइन मैन की मौत हो चुकी है मृतक आश्रित कोटे से उनकी पत्नी को नौकरी दी गई है जो कि विद्युत वितरण केन्द्र सलोन में कार्यरत हैं,ऐसी ही लापरवाही से अन्य लाइन मैन भी घायल हुए हैं,जान जोखिम में डालकर लाइन मैन विद्युत पोल पर चढ़कर बिजली बनाते हैं ऐसे सावधानी बरतना जरूरी है








