
अयोध्या
लाखों रुपए की लागत से बन रहे जिला पंचायत निधि से नाला निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य को रोकवा कर संबंधित अधिकारियों से मानक की जांच करने की मांग की है। और शिकायत ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।
मामला विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्राम पंचायत जाना के खजुरीपुर में निर्माणाधीन आरसीसी नाले के मानक विपरीत निर्माण और घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामवासी आक्रोशित हो गए। जिसमें राम आसरे सिंह, चौड़ा सिंह, भरत लाल सिंह, उदय राज, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, अंकित सिंह सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री को घटिया बताया और जांच कराने की मांग की।और टूटे स्थान पर पुनः मरम्मत निर्माण कराने को कहा। जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप फैजाबादी ने बताया कि मेरे प्रस्ताव पर गांव की पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसकी लंबाई 300 मीटर तथा अनुमानित लागत लगभग 23 लाख रुपए है। इसकी स्वी<img src="https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2025/07/IMG-20250703-WA0002-2.jpg" alt="" width="960" height="827" class="alignnone size-full wp-image-529154" /><img src="https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2025/07/IMG-20250703-WA0000-1024x461.jpg" alt="" width="1024" height="461" class="alignnone size-large wp-image-529155" />कृति निर्माण वर्ष 2014-25 में हुई है। घटिया निर्माण होने की जानकारी गांव वासियों ने दी है। उसे देखकर ठीक कराया जाएगा। जेई प्रभाकर मौर्य से इस संबंध में बात करने पर कुछ भी बताने से इनकार किया है।यही नही कार्य स्थल पर निर्माण सम्बन्धी कोई बोर्ड भी कार्यदायी संस्था ने नही लगाया है।