A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पौधारोपण कर पेड़ बनने तक उसका संरक्षण करें – उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी मो 8225072664। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ पूरे देश में चल रहा है और उनकी मंशा अनुरूप हम सब पौधरोपण कर उन्हें पेड़ बनायें। इससे बड़ा कोई पुण्य का काम हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को हल्के में न लें और इस काम को औपचारिकता न निभायें, दिल से एक पेड़ मां के नाम अभियान को साकार कर प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण करे। जहां जगह मिले वहां पौधारोपण करें, ताकि इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अभियान में सबकी सहभागिता होना आवश्यक है। इसी परिपेक्ष्य में सागर जिला अस्पताल परिसर में वृहद पैमाने पर पौध-रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, विधायक शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, गौरव सिरोठिया, संयुक्त संचालक लोक स्वास्थ्य श्रीमती डॉक्टर नीना गीडियन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता तिमोरे, सिविल सर्जन आर एस जयंत आदि की उपस्थिति में जिला अस्पताल परिसर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना कर बरगद, पीपल एवं नीम की त्रिवेणी का रोपण किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भावनात्मक दृष्टि से हम सब मिलकर वृहद पैमाने पर पौधारोपण कर पेड़ बनने तक उनका संरक्षण अनिवार्य रूप से करें, तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह पायेगा और हमारे जीवन के लिये ऑक्सीजन मिलती रहेगी। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि हम सबने कोरोना काल की भयावह महामारी को नजदीकी से देखा है और परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि इस प्रकार के दिन पुन: अब नहीं आये। उस दौरान पीड़ित व्यक्ति इधर-उधर ऑक्सीजन की तलाश में भटकते थे। इस दृश्य को हम सबने देखा और सुना था। इसलिये पेड़ों को न काटे और अधिक से अधिक पौध-रोपण कर पेड़ बनाकर उन्हें संरक्षित किया जाये। विधायक शैलेंद्र जैन ने इस अवसर पर कहा कि मां है तो मां के साथ और जिनकी मां नहीं है तो वे मां की फोटो रखकर प्रत्येक व्यक्ति पौधा जरूर लगाये। साथ ही लगाये गये पौधे को संरक्षण कर उसे पेड़ बनायें। पर्यावरण का संरक्षण करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पेड़ लगाएं जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो। विधायक श्री जैन ने कहा कि विकास के साथ विनाश न हो, इस पर भी विशेष ध्यान देना होगा। अधिक से अधिक नीम, पीपल, बरगद के पौधारोपण के साथ-साथ फलदार पेड़ भी अनिवार्य रूप से लगायें। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।Screenshot 20250705 195621

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!