

जिला ब्युरो गोपाल मारु रावडिया की रिपोर्ट,,,,,
सरदारपुर। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला धार का जिला स्तरीय सम्मेलन सरदारपुर तहसील के राजगढ में सम्पन्न हुआ । जिसमे मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला ईकाई के पदाधीकारीगणो के रूप मे मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के संरक्षक श्री मोहनलाल जी यादव , जिलाध्यक्ष श्री दिलीप जी शास्त्री जिला सचिव श्री विनोद कुमार जी पाण्डे जिला कोषाध्यक्ष श्री लालचंद जी पाटीदार सह सचिव श्री प्रहलाद पाटीदार आदि की गरिमामय उपस्थिति रही । वही जिले भर के मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के तहसील व ब्लाक अध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पुजन अर्चन व सरस्वती वंदना से हुआ। सरस्वती वंदना धार ब्लाक अध्यक्ष श्री चेतन पुराणिक द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश शिक्षक संघ सरदारपुर के ब्लाक अध्यक्ष हरीश जी मारू द्वारा किया गया । सर्वप्रथम मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के तहसील व ब्लाक ईकाई सरदारपुर ने अतिथियों का स्वागत किया , जिसमे तहसील अध्यक्ष अरविंद भावसार , ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मारु , कोषाध्यक्ष राजपाल राठौर, अनिल जायसवाल , सचिव दिनेश जाट, संरक्षक बालाराम जाट ,प्रेमचंद पाटीदार व तहसील अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ,खडकसिंह जमरा कुक्षी , रामेश्वरम पाटीदार निसरपुर, चेतन पुराणिक धार, शंकर अलावा नालछा, हेमंत प्रजापत तिरला ,उमेश ठाकुर बाग, श्यामलाल केवट धरमपुरी, बगदीराम कावलिया, सवेयसिंह नाथावत बदनावर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया ।तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री मोहन जी यादव ने संगठन के नेतृत्व व संगठन के महत्व पर अपनी बात रखी । वही जिला अध्यक्ष महोदय शास्त्री जी ने भी ब्लाक स्तर लेकर जिले स्तर तक व राज्य स्तर तक शिक्षको की समस्याओ को मिलकर हल करवाने व सदस्यता अभियान चलाकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के विस्तार के बारे मे अपनी बात रखी । कार्यक्रम मे विशेष कर गुरू पूजन का कार्यक्रम जिले स्तर का रखा गया था ,जिसमे सम्मेलन मे पधारे समस्त पदाधीकारीगणो व सदस्यो ने गुरू पुजन किया । आभार तहसील अध्यक्ष श्री अरविंद भावसार ने माना









