A2Z सभी खबर सभी जिले की

भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ की आमसभा एवं नई प्रबंधकारिणी का चुनाव 27 जुलाई को

Oplus_16908288

भिलाई। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सियान सदन शांति नगर भिलाई में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि महासंघ की आमसभा 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सियान सदन शांतिनगर भिलाई में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही महासंघ की वर्तमान कार्यकारिणी का त्रिवर्षीय कार्यकाल पूरा होने के कारण नई प्रबंधकारिणी के लिए नियमानुसार चुनाव भी इसी दिन संपन्न होगा। इस हेतु महासचिव के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने महासंघ के वर्तमान पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सक्रिय योगदान व उपलब्धियों की सराहना की तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक के आरंभ में महासचिव गजानंद साहू ने वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल जुलाई में पूर्ण होने एवं नई कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया। बैठक में महासंघ के सभी 95 आजीवन सदस्यों की जानकारी देकर उनका परिचय कराया गया।

Oplus_16908288

बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के सलाहकार घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि समय देने वाले सक्रिय एवं योग्य सदस्यों को ही चुनाव में महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित कर जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इसके लिए आमसहमति बनाकर चुनाव किया जा सकता है। बैठक में उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सहगल, संगठन सचिव जे. आर. साहू, वरिष्ठ सदस्य रतनलाल गोयल, बाबूलाल साहू, हुकुमचंद देवांगन, नामदेव राव मोरे आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Oplus_16908288

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने महासंघ से जुड़े सदस्यों एवं उनके परिजनों के विगत दिनों हुए निधन की जानकारी देकर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एम. एल. कश्यप, अनंत राम वर्मा, गोविंद पाल, पुरानिकराम देवांगन, सुखीराम जांगड़े, गरीबदास साहू, सुशीला बाई, दुलारदास साहू, जे. नागभूषण राव, अनमोल सिंह सिन्हा, दुबेलाल सेन, कपिल राम साहू, विजय शर्मा, आर. मदनैया, राजेश पदमवार, अर्जुनसिंह साहू, फत्तेलाल साहू, रमेश चंद्र, फेरूदास जोशी, माखनलाल टंडन, ए.जी. नायडू, लाल बहादुर चंद्रा, जिवराखन लाल वर्मा, चुरामन साहू, बलीराम साहू, एस. आर . सोनी, हीरालाल साहू, लखनलाल साहू, महेन्द्र सोनवानी, परसूराम साहू आदि सहित महासंघ एवं संबद्ध सियान सदनों के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन गजानंद साहू एवं आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष एम. एल. कश्यप ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!