A2Z सभी खबर सभी जिले की

गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, खाना बना रही महिला गंभीर रूप से झुलसी

गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, खाना बना रही महिला गंभीर रूप से झुलसी

फ़िरोज़ाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नन्ना में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई, जिससे एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी महिला की पहचान गीता के रूप में हुई है, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गीता देर रात रसोई में गैस जलाकर खाना बना रही थी, तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से गीता बुरी तरह झुलस गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!