
- –देवबंद–

उपजिलाधिकारी युवराज सिंह और सहायक खाद्य आयुक्त मनोज कुमार वर्मा की अगवाई में सोमवार को टीम क्षेत्र के इमलिया गांव पहुंची। यहां आबादी के समीप खेत में चल रही फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने वहां से नकली मावा और दूध के साथ ही रिफाइंड और सोयाबीन के टीन बरामद किए। जांच के दौरान पता चला कि फैक्टरी का लाइसेंस पूर्व प्रधान ऋषिपाल के नाम पर है। जो पूर्व प्रधान तनवीर के साथ मिलकर इसका संचालन पार्टनरशिप में कर रहे थे। जबकि भूमि किराए पर ली गई है। सहायक खाद्य आयुक्त मनोज वर्मा ने बताया कि संचालक के पास फैक्टरी में दूध से पनीर बनाने का लाइसेंस है। वहां से आठ नमूने लिए गए। जिनमें एक सोया मिल्क, चार पनीर और तीन दूध के नमूने शामिल हैं। नकली दूध और पनीर के सैंपल लेकर उन्हें नष्ट करा दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।






