उत्तर प्रदेशबस्ती

रिटायर्ड सैन्यकर्मी की चाकू से गोदकर हत्या

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। रिटायर्ड सैन्यकर्मी की चाकू से गोदकर हत्या:बस्ती में नाती के साथ किराए के मकान में रहते थे, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज।।

बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक वारदात सामने आई है। आर्मी से रिटायर रमापति पांडे (70) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

रमापति पांडे अपने नाती के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार दोपहर 2 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला किया। हमलावर ने धारदार चाकू से उन पर कई वार किए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने थाना अध्यक्ष महेश सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। इससे हत्या से जुड़े सबूत एकत्र किए जा सकेंगे।इस हत्या के पीछे रंजिश, लूटपाट या कोई पारिवारिक विवाद की आशंका है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। रमापति पांडे एक शांत स्वभाव के व्यक्ति बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!