विद्युत विभाग की तरफ से वर्षा ऋतु में विद्युत सुरक्षा हेतु सुझाव व दिशा निर्देश
लखनऊ।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
1- गीले हाथों से बिजली के उपकरण न छुएं,कभी भी गीले हाथों से स्विच , प्लक या किसी भी विद्युत उपकरण को न छुएं।पानी और बिजली का संपर्क जानलेवा हो सकता है।
2- टूटे हुए तारों या खुले बिजली के खंभों से दूर रहें,
यदि किसी स्थान पर बिजली के तार टूट कर गिरे हों या खंभे में स्पार्किंग हो रही हो तो तुरंत विद्युत विभाग को सूचित करें।खुद से छूने या पास जाने का प्रयास न करें।
3- पानी भरे स्थानों में बिजली से जुड़े कार्य न करें।
बाढ़ ग्रस्त या पानी भरे इलाकों में कोई भी इलेक्ट्रिकल कार्य करना खतरनाक हो सकता है।पंप चलाना या तार जोड़ना बिल्कुल न करें
4- बिजली के उपकरणों की समय समय पर जांच कराएं,विशेष कर पानी गर्म करने वाले,कूलर,फ्रिज,वाशिंग मशीन आदि की वायरिंग और अर्थिंग की जांच कराएं।खराब उपकरणों का प्रयोग न करें।
5- घर की वायरिंग और अर्थिंग मजबूत हो।वर्षा ऋतु से पहले घर की संपूर्ण वायरिंग और अर्थिंग की विशेषज्ञ से जांच अवश्य करा लें।अर्थिंग न होने पर बिजली का झटका लगने की संभावना बढ़ जाती है।
6- बच्चों को सतर्क करें,बच्चों को बिजली से संबंधित उपकरणों से दूर रखें,उन्हें खुले तारों,खंभों,या गीली दीवारों से दूर रहने की समझ दें।
7- आपात कालीन स्थिति में तत्काल संपर्क करें,
किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल बिजली विभाग की हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दें।विद्युत आपूर्ति को खुद बंद करने की कोशिश न करें
8- पेड़ो से गुजरते तारों की सूचना दें,कई बार पेड़ों की डालियां बिजली के तारों से टकराने लगती है जिससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने की संभावना होती है।इस तरह के स्थिति देखे जाने पर स्थानीय विद्युत कार्यालय को सूचित करें
9- मोबाइल चार्जिंग पर ध्यान दें।
वर्षा के दौरान मोबाइल या लेपटॉप चार्ज करते समय पानी से बचाव रखें,चार्जिंग के दौरान उपकरणों को तकिया या बिस्तर पर न रखें,
सावधानी ही सुरक्षा है।बिजली से जुड़े किसी भी खतरे को हल्के में न लें,और जागरूक रहकर अपने परिवार और समाज को सुरक्षित बनाएं।
*किसी भी अपरिहार्य स्थिति के लिए अपने विद्युत उपकेंद्र और संबंधित अवर अभियंता का मोबाइल नंबर अपने रिकॉर्ड में रखना सुनिश्चित करें