A2Z सभी खबर सभी जिले की

लक्ष्य संगठन की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

स्थान: प्रेरणा स्थल, परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी की समाधि, राठ

लक्ष्य संगठन की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

स्थान: प्रेरणा स्थल, परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी की समाधि, राठIMG 20250804 WA0483

 

राठ, हमीरपुर (उ.प्र.), 03 अगस्त 2025 — देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संगठन ‘लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एसोसिएशन’ “लक्ष्य” (S-1686/2017) की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

 

यह ऐतिहासिक समारोह आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (V.C.) के माध्यम से परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी के समाधि स्थल (प्रेरणा स्थल) से आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े पदाधिकारियों ने ऑनलाइन सहभागिता की।

 

शपथ विधि का संचालन राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्य सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एडवोकेट राजकुमार भारतीय (नई दिल्ली) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज व शिक्षा के उत्थान हेतु निष्पक्ष, निस्वार्थ और समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई।

 

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारीगण:

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष – श्री गुलाब सिंह राजपूत (एडीएम, बीड़ा, झांसी)

 

राष्ट्रीय महासचिव – श्री ज्ञान सिंह राजपूत (हरियाणा)

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – श्री सुशील कुमार राजपूत (जालौन)

 

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर – श्री धर्मपाल सिंह राजपूत (राठ)

 

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष – श्री अभय सिंह राजपूत (राजस्थान)

 

राष्ट्रीय संगठन मंत्री – श्री श्याम पाल सिंह (प्राचार्य, इटावा)

 

राष्ट्रीय संयुक्त सचिव – डॉ. सोमेंद्र कुमार (अलीगढ़)

 

 

शपथ ग्रहण के उपरांत सभी सदस्यों ने स्वामी ब्रह्मानंद जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया, तथा शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के लक्ष्यों को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और सस्त शिक्षा पहुँचाना है। यह कार्यकारिणी आगामी वर्षों में लक्ष्य संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई दिशा और ऊँचाई प्रदान करेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!