
कोरबा:– बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरसिया के समीप नेशनल हाईवे 133 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से कटघोरा की ओर जा रही एक ट्रेलर वाहन द्वारा ओवरटेक के प्रयास में सामने चल रही हायड्रा को टक्कर लग गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि हायड्रा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।


हादसे में हैंडरा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जांच जारी है।










