
जावरा(vbln.news) स्वतंत्रता दिवस के शुभ प्रसंग पर प्रतिवर्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जन मानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य आयोजन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत के कार्यक्रम बडे़ हर्षोल्लास के साथ के साथ आयोजित करते हुए देश कि एकता अंखड़ता के प्रति संकल्प लेते हैं।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी कि दृढ़ इच्छाशक्ति व निर्णायक नेतृत्व सेना का शोर्य पराक्रम तथा देशवासियों कि एकजुटता के संकल्प से आपरेशन सिंदूर सफल रहा है मोदी जी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रत्येक देशवासियों में जोश एवं उत्साह देश के तिरंगे प्रति रहता है
हम सभी कार्यकर्ताओं को देश के सम्मान में तिरंगे के सम्मान में हर घर तिरंगा के इस आयोजन को एतिहासिक बनाना है उक्त विचार भा ज पा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने जिनियस पब्लिक स्कूल पर भारतीय जनता पार्टी जावरा नगर मंडल कि बैठक में कहीं।
उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया की बैठक के पुर्व पंडित दिनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की।
हर घर तिरंगा एवं अन्य आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के आव्हान पर बैठक नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा की देश की आन बान शान तिरंगा हम सबके स्वाभिमान का प्रतीक है हम सभी को मिलकर प्रदेश से जो कार्यक्रम मिले हैं उन्हे हम सब को मिलकर करना है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है जिससे युवा मोर्चा एवं महिला मंडल की प्रमुख भूमिका सुनिश्चित होना चाहिए।
13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों, प्रतिष्ठानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराना एवं प्रयास ये करना है कि ध्वजारोहण बच्चों के द्वारा किया जाये।
12 अगस्त से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारक एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाये साथ ही एसे सभी स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाये।
14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलुस उपयुक्त बैनर प्लेकार्ड के साथ निकालना एवं हाल में मिंटिग का आयोजन कर प्रदर्शनी लगाना एवं विभाजन से प्रभावितों से संपर्क करना
15 अगस्त की शाम को तिरंगे को सम्मान पुर्वक उतारना सुनिश्चित करना है। से समस्त आयोजन हम सब को मिलकर करना है
साथ ही मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि समस्त आयोजन में समस्त पुर्व/ वर्तमान जन प्रतिनिधि ,पूर्व/वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व/वर्तमान जिलाध्यक्ष,जिले के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, मंडल के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी गण,मोर्चा/ प्रकोष्ठ के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र के पंचपरमेश्वर,बूथ की कार्यकारिणी,सक्रिय सदस्य एवं समस्त वरिष्ठजन एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं साथीयों को राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेत्रत्व के अनुसार सभी की भागीदारी सुनिश्चित हैं। उक्त बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, पुर्व अध्यक्ष नंदकिशोर महावार, महामंत्री मनीष ऊटवॉल, चंद्रप्रकाश सोलंकी, मुकेश प्रजापत, धनश्याम सोलंकी, राजेश धाकड़, मनोहर पांचाल, महेश शर्मा सुरेश पोरवाल, महेंद्र चोहान, शरीफ कुरैशी अकरम कबाड़ी, मोहन बोरीवाल, कालू कदम, मोतीलाल यादव, सुभाष टुकड़िया, यश सकलेचा, प्रकाश बालचंदानी, तेजुब हुसैन दशरथ कसानियां शकील खान आशिफ मिर्जा अफाक एहमद मनोज पांचाल बाबू लाल मईडा विक्रम माली रवि धाकड़ इरफान कुरैशी अरविंद सिंह चौहान इमरान कुरैशी भूरू कुरैशी, आदि उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन धनश्याम सोलंकी ने किया अंत में आभार महामंत्री मनीष ऊटवॉल ने व्यक्त किया उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी संदीप रांका द्वारा दि
गई है।