वाराणसी में बिना मान्यता चल रहे 24 स्कूल बंद: BSA ने जांच के बाद की कार्रवाई, बच्चों को दूसरे स्कूलों में करेंगे एडजस्ट
वाराणसी।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
वाराणसी में शिक्षा विभाग ने 24 निजी स्कूलों को बंद करा दिया है। ये स्कूल बिना शिक्षा विभाग से मान्यता लिए ही सालों से बच्चों की पढ़ाई करवा रहे थे। जांच पड़ताल के बाद इन स्कूलों पर ताला लगा दिया गया है। साथ ही अभिभावकों से कहा गया है कि वे अपने बच्चों का एडमिशन मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराएं, जिससे पढ़ाई पर कोई असर न पड़े।
*इन स्कूलों पर लगा ताला*
वाराणसी के कई इलाकों के स्कूलों को बंद किया गया है। इनमें भारत पब्लिक स्कूल बीम बाबा मंदिर शैलपुत्री चौराहा, मां शैलपुत्री कान्वेंट स्कूल नक्खीघाट, गोमती मेमोरियल प्राथमिक विद्यालय हुकुलगंज, लवली चाइल्ड हुकुलगंज, एसएनएस इंग्लिश स्कूल बेनीपुर, परमहंस पब्लिक स्कूल मुबारकपुर बेनीपुर, मां कंचन देवी शिक्षण संस्थान बेनीपुर, हैप्पी मंटिसरी स्कूल तिलमापुर आशापुर, एमआइए पब्लिक स्कूल जाल्हूपुर, ज्ञानोदय प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर बनकट नेवादा काशी विद्यापीठ, सन ग्लोरियस पब्लिक स्कूल मानस नगर कालोनी फुलवरिया शामिल हैं।
इसके साथ ही स्मार्ट पब्लिक स्कूल फुलवरिया, एसएमपीएन पब्लिक स्कूल तोफापुर चिरईगांव, अयांश गुरुकुल सरसौल चिरईगांव, आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर रामचंदीपुर, पीआरसी चिल्ड्रेन अकादमी चांदपुर, एमपीएस संस्थान टी बभनपुरा, दीक्षा एकेडमी भगतुआ चिरईगांव, आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर रामचंदीपुर, सरस्वती ज्ञान मंदिर बच्छावं, एसपी इंग्लिश स्कूल जवाहर नगर सोनिया, चकवाल जूनियर हाई स्कूल महेशपुर, बीएमएस पब्लिक लखराव शामिल हैं।
वहीं, आरएस पब्लिक स्कूल ढेलवरिया को नोटिस जारी किया गया है, फिलहाल इसे बंद नहीं किया गया है।
*15 अगस्त के बाद होगी सख्त कार्रवाई*
सरकार ने सभी जिलों में सख्त आदेश जारी किए हैं। 15 अगस्त के बाद जिले में संचालित सभी स्कूलों की मान्यता की जांच की जाएगी। अगर कोई स्कूल बिना मान्यता के चलता पाया गया, तो सिर्फ स्कूल पर ही नहीं बल्कि संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) तक की जिम्मेदारी तय होगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे इन 24 स्कूलों की पूरी रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है।
एएसपी महराजगंज ने सर्किल सदर के विवेचकों का किया ओआर, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
21/07/2026
भामाशाह ने भादरलाउ गांव में चिकित्सालय के लिए 10 हजार फीट जमीन दान की’
21/07/2026
धरने पर बैठे राहुल को पुलिस उठाकर ले गई : PM आवास के बाहर प्रदर्शन में शामिल प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में; शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाने की मांग
21/07/2026
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष में ब्रह्मऋषि समाज के सदस्यों से किया मुलाकात।
21/07/2026
उदयपुर शहर में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाएं : नागरिकों के जीवन एवं सुरक्षा का गंभीर संकट
21/07/2026
श्री गाजन माता जी पैदल यात्रा संघ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब 11हजार भक्तों ने लगाई मां के दरबार में धोक।
21/07/2026
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों का समय पर करें निराकरण खरीफ फसलों के लिए किसानों को उपलब्ध कराएं सभी प्रकार की सुविधा: कलेक्टर
21/07/2026
विद्युत हादसे में जान गंवाने वाले बाह्यस्रोत कर्मचारी के परिजनों को ₹5 लाख की बीमा सहायता
21/07/2026
बलौदा बाजार-सिमगा मार्ग की बदहाली: 3 साल से रुका सड़क नवीनीकरण, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण प्रमुख बिंदु
21/07/2026
बैरिया की बाढ़–कटान की गूंज फिर पहुंची लखनऊ, डॉ. मधु सिंह की पहल पर शासन हरकत में
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!