A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्युत विभाग के कार्यों एवं वसूली की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 पिछले माह के बैठक की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा एसडीओ और जेई की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

जिलाधिकारी ने बिलिंग के सापेक्ष वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिल जमां करने हेतु उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करे, बड़े उपभोक्ताओ का बिल जमां कराने हेतु प्रोत्साहित करे जिससे राजस्व बढ़े। बिल जमां कराने में प्रतिमाह प्रगति ठीक आना चाहिए।

FB IMG 1754928795714

FB IMG 1754928784856जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि जो एसडीओ और जेई कार्य नही कर रहे है उनके विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी शिकायत लम्बित नही होना चाहिए। इसके अलावा ट्रान्सफार्मर बदलने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे तथा शहरी क्षेत्र में 24 घंटे में बदलवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिशासी अभियन्ता, एसडीओ तथा जेई अपना मोबाइल नम्बर जनता को दे तथा उनका फोन भी उठाये। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओ का निस्तारण करायंचे। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सिद्धार्थनगर ज्ञान प्रकाश, बांसी संतप्रिय गौतम, डुमरियागंज संतोष कुमार त्रिपाठी, डीएसटीओ बी.एस. यादव, समस्त एसडीओ व जेई० आदि उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!