
सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने सोमवार को खाद और बीज की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई की। औचक निरीक्षण में पांच दुकानों पर स्टॉक में भारी अनियमितताएं मिलीं। सभी दुकानों को सील कर दिया गया।
मेसर्स कृष्ण मुरारी खाद भंडार में 712 बोरी के स्थान पर केवल 151 बोरी मिलीं। जायसवाल खाद भंडार में 701 में से 411 बोरी ही मौजूद थीं। ओमकार ट्रेडर्स में सबसे बड़ी
गड़बड़ी सामने आई। यहां 1588 बोरी में से केवल 33 बोरी मिलीं। मेष राशि त्रिपाठी बीज भंडार और त्रिपाठी बीज भंडार को भी सील किया गया।
कृषि विभाग की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई
चार दुकानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में कृषि विभाग की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। किसानों का कहना है कि विभाग की कमजोर निगरानी के कारण इतनी बड़ी हेराफेरी संभव हुई।
जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। डीएम ने चेतावनी दी है कि किसानों के हक पर डाका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे व्यापारी हों या अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।