A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुरादाबाद में महिला को 100 मीटर घसीट ले गई बस वीडियो: स्कूटी सवार महिला बैंक कर्मी को स्कूली बस ने घसीटा, बाल-बाल बची जान

Screenshot 20250812 080136

मुरादाबाद में एक स्कूटी सवार महिला बैंक कर्मी को
स्कूली बस करीब 100 मीटर तक घसीट ले गई ।
मुरादाबाद शहर में भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस
हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। रोंगटे खड़ा
कर देने वाले इस हादसे में महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप
से घायल हुई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया
गया है।
ये हादसा मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में प्रिंस रोड
पर सोमवार दोपहर को हुआ। जिसका CCTV फुटेज
अब सामने आया है। एक तेज रफ्तार स्कूली बस स्कूटी
सवार महिला श्रेया (38 साल) को घसीटते हुए करीब
100 मीटर की दूरी तक ले गई। महिला बस के अगले
टायर की चपेट में आई थी। गनीमत रही कि टायर उनके
ऊपर से नहीं उतरा। कई लड़कियां खाने के बाद श्रेया
बस की चपेट से किसी तरह बचीं। हादसे को देखने वालों
के भी रोंगटे खड़े हो गए।श्रेया मूल रूप से उत्तराखंड में पंत नगर की रहने वाली
हैं। मुरादाबाद में बुद्ध बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक
की मुख्य शाखा में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। घटना
सोमवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास की है। श्रेया
बैंक से लंच टाइम में बुद्ध बाजार स्थित स्कूटी से अपने
घर जा रही थीं। तभी गलशहीद इलाके के प्रिंस रोड
स्थित चड्डा सिनेमा के गेट के पास शिरडी साई स्कूल की
बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रेया स्कूटी से गिरकर बस
के अगले हिस्से में उलझ गईं। इसके बाद भी बस चालक
ने बस को नहीं रोका। बस करीब 100 मीटर तक श्रेया
को घसीटते हुए अपने साथ ले गई। हादसे में श्रेया गंभीर
रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय
लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
हादसे के बाद बस चालक ने मौके से भागने की कोशिश
की। लेकिन भीड़ ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर
दिया। स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल श्रेया को तुरंत
निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी
मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू
कर दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल बस के चालक के
खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!