डीआईजी बस्ती ने संतकबीरनगर जिले का किया दौरा,थाने का निरीक्षण कर दिए निर्देश
अजीत मिश्रा (खोजी)
।।डीआईजी बस्ती ने संतकबीरनगर जिले का किया दौरा,थाने का निरीक्षण कर दिए निर्देश।।
संतकबीरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा थाना मेंहदावल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह और थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश
– कार्यालय और थाना परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन कराने के निर्देश दिए गए।
– वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं/एहकामातों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
– थाना परिसर में खड़े माल मुक़दमाती, लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपरेशन क्लीन के तहत कराने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई और चौपाल
डीआईजी बस्ती ने थाना मेहदावल में चौपाल लगाकर जनसुनवाई की और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर (दुराचारियों) और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम चौकीदारों को सहायता
इस अवसर पर ग्राम चौकीदारों को टॉर्च और छाता वितरित किया गया, जिससे उन्हें अपने कार्यों में सहायता मिल सके।
उपस्थित अधिकारी
इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, क्षेत्राधिकारी मेहदावाल सर्वदमन सिंह, प्र.नि.मेहदावल सतीश सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।








