
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-:प्राप्त हुई जानकारी अनुसार गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में अग्रवाल महिला मंडल का चुनाव संपन्न हो गया है। जानकारी अनुसार पेन्ड्रा के अग्रसेन भवन में आयोजित एक बैठक में महिला अग्रवाल समाज के द्वारा सर्वसम्मति से संतोष महलवाल को महिला मंडल का अध्यक्ष और सीमा पसारी को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। और अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए नेहा पवन अग्रवाल को सचिव, नीलम गोयनका को कोषाध्यक्ष, रीता पसारी को सहसचिव नियुक्त किया गया। संरक्षिका गायत्री पसारी और सत्यभामा गोयल ने अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर नव नियुक्त महिला मंडल अध्यक्ष संतोष महलवाल ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का ह्रदय से आभार प्रकट किया।







