A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश

IMG 20250818 WA0193

IMG 20250818 WA0195

IMG 20250818 WA0198

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित किसी भी क्रशर को तत्काल प्रभाव से सील किया जाए और आवश्यकता अनुसार डोजरिंग की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। की गई प्रत्येक कार्रवाई का जियो-टैग्ड फोटो प्रमाण के रूप में उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

 

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले के 31 बालू घाटों के नीलामी की प्रक्रिया प्रगति पर है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नीलामी की तैयारी पूरी तरह पारदर्शी ढंग से तथा सभी निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए की जाए। उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक घाट का स्थल निरीक्षण वे स्वयं करें और आवश्यकतानुसार प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

 

इस बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!