
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर सोमवार 25 अगस्त 2025-: नागपुर महानगरपालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न 174 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगरपालिका प्रशासन के आस्थापना विभाग से विविध 10 संवर्ग में भर्ती के लिए मंगलवार 26 अगस्त से आवेदन लेने की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। इसमे सरल सेवा भर्ती प्रक्रिया से कनिष्ठ लिपिक के लिए 60 पद, विधि सहायक के लिए-06 पद, कर संग्रहाक के लिए-08 पद, स्टेनो ग्राफर के लिए 10 पद, लेखापाल के लिए-10 पद, सिस्टम एनेलिस्ट के लिए-10 पद, हार्डवेयर इंजीनियर के लिए-02 पद , डेटा मैनेजर के लिए- 01 पद , प्रोग्रामर के लिए-02 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त मंगलवार 2025 से 09 सितंबर 2025 तक अपना आवेदन पत्र महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट से आनलाईन आवेदन पत्र जमा कर सकतें हैं।







