
सीसीएल प्रबंधन को संयुक्त भाड़ा वाहन मालिक संघ ने सौंपा मांग पत्र।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। संयुक्त भाड़ा वाहन मालिक संघ ने सीसीएल के पिपरवार, एनके,मगध संघमित्रा, आम्रपाली चंद्रगुप्त और राजहरा एरिया क्षेत्र के जीएम को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा है।जिसमे गाड़ी मालिकों की विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया गया है।साथ ही 15 दिनो के अन्दर मांगे पूरी नहीं होने पर 10 सितंबर से बंदी की घोषणा की है।मांग पत्र की प्रतिलिपि सीसीएल सीएमडी एवं डायरेक्टर को भी दी गई है।वाहन मालिकों की मुख्य मांगों में सभी वाहन मालिक एमएसएमई फर्म है जिसका बिल का भुगतान 15 दिनों के अंदर करने, डीजीएमएस के नियमानुसार छोटे वाहनों को खदान में जाने के लिए लिखित अनुमति देने,ड्राइवर का भीटीसी सामान्य तौर पर कराने,भीटीसी मे वर्क आर्डर और संवेदक का जिक्र नहीं करने तथा शुल्क ठेकेदार से नहीं लेने,नए क्लिप पोर्टल को हटाने, गाड़ी का पार्किंग की व्यवस्था करने,सभी गाड़ी को तय मेंटेनेंस का सप्ताह में एक दिन छुट्टी देने,गाड़ी में प्रतिदिन उपयोग के आवश्यकता अनुसार ड्राइवर लेने,सभी छोटी और बड़ी गाड़ियों का 5 वर्ष का टेंडर करने, छोटी और बड़ी गाड़ियों का टेंडर डालने का उम्र 3 वर्ष से बढ़कर 6 वर्ष करने की मांग की गई है।






