A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

रैयत विस्थापित मोर्चा की हुई बैठक सभी परियोजना में देगा धरना।।

रैयत विस्थापित मोर्चा की हुई बैठक सभी परियोजना में देगा धरना।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी। रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक डकरा स्थित कार्यालय में हुई।जिसकी अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता तथा संचालन एरिया सचिव जगरनाथ महतो ने किया।बैठक में एनके एरिया के रैयत विस्थापित की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि एनके एरिया में रैयत विस्थापित ने प्रबंधन को खदान चलाने में काफी सहयोग किया है।अपनी जमीन भी दी की रैयत विस्थापित को रोजगार, नौकरी मुआवजा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगा लेकिन सीसीएल प्रबंधन का रवैया पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।मोर्चा ने प्रबंधन को कई बार समस्याओं को लेकर बात किया लेकिन समस्याओं पर कोई पहल नही दिख रहा है।जिसको देखते हुए मोर्चा ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का निर्णय लिया है इस क्रम पहले सभी परियोजना में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने कहा कि बिना संघर्ष के रैयत विस्थापित को हक़ अधिकार नही मिला है।इसलिए सभी रैयत विस्थापित एकजुट होकर अपने हक अधिकार के लिए आंदोलन के लिए कमर कस ले।साथ ही धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में जुट जाए। इस मौके पर जालिम सिंह,रामलखन गंझु, विनय खलखो, नरेश गंझु,अमृत भोगता,मुक़द्दर लोहरा,प्रभाकर गंझु, प्रकाश महतो,दामोदर गंझु, राजेंद्र उरांव,शिवनारायण लोहरा, सुनील यादव, श्यामजी महतो,रवि उरांव, विनय उरांव, भरत महतो,प्रभु गंझु,चंदू मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!