A2Z सभी खबर सभी जिले की

रेड के बीच दीवार कूदकर भाग रहे थे TMC विधायक, ED की टीम ने खेत में दौड़ाकर पकड़ा !

पश्चिम बंगाल

रेड के बीच दीवार कूदकर भाग रहे थे TMC विधायक, ED की टीम ने खेत में दौड़ाकर पकड़ा !

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही ED ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया. ईडी की टीम जब मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके घर पर रेड करने पहुंची, तो विधायक ने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की. इस दौरान ईडी की टीम ने उन्हें पास के खेत से दौड़ाकर पकड़ लिया.

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, कृष्ण साहा को भागते समय खेत से पकड़ा गया और उस वक्त उनके कपड़ों और शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी. रेड के दौरान विधायक ने सबूत नष्ट करने की कोशिश भी की और अपना मोबाइल फोन घर के पास बने तालाब में फेंक दिया. हालांकि, ईडी टीम ने तालाब से उनके दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए. अब इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा…

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!