A2Z सभी खबर सभी जिले की

आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि एक साल के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाई

लखनऊ 25अगस्त2025

लखनऊ: आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि एक साल के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है। आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और यूपी में पिछले दस साल से प्रतिनियुक्ति पर हैं। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि एक साल के लिए बढ़ाई है, जो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद हुई। आंजनेय कुमार सिंह ने रामपुर के डीएम रहते हुए सपा नेता आजम खान पर कई मामले दर्ज करवाए और उनकी संपत्तियों पर कार्रवाई की। आंजनेय कुमार सिंह अखिलेश यादव सरकार में यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे और वर्तमान में मुरादाबाद के कमिश्नर हैं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!