A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बारिश के चलते रेडियो नदी ने ढाया कहर, लोगों में दहशत

रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार
कलाली-अरटिया मार्ग कटने से दैनिक जीवन थमा, पानी ही पानी
रोहट रोहट क्षेत्र के कलाली गांव में रेडियो नदी का जलस्तर अचानक खतरनाक रूप से बढ़ गया है। रपट पर करीब पांच फीट पानी बह रहा है, जिससे इलाके में भारी जलभराव हो गया है।Screenshot 2025 08 26 19 19 57 444 com.facebook.katana edit पिछले दो दिनों से नदी के तेजी से बढ़ते बहाव के कारण किसान फंसे हुए हैं और गांव का कलाली से अरटिया सहित आस-पास के इलाकों से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं, क्योंकि सड़कें और संपर्क मार्ग बंद हैं। स्थानीय प्रशासन अभी तक सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं और जल्द राहत की मांग कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

दानासनी में तेज़ बहाव, रोहत मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध

रोहट क्षेत्र के दानासनी गांव में रेडियो नदी ने जोरदार उफान मचाया है। नदी का जलस्तर 3 फीट से अधिक बढ़ गया है और रपट पर पानी तेज़ी से बह रहा है। दानासनी से रोहत के बीच संपर्क पूरी तरह टूट चुका है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं, क्योंकि मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो चुका है। उपखंड प्रशासन इस गंभीर स्थिति से अनजान दिख रहा है, और राहत कार्यों में देरी जारी है। ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ती जा रही है, वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

Show More

Devendra Suthar

Devendra Jangid ZEE INDIA NEWS 24*7" एक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत से संबंधित ताज़ा समाचार और विश्लेषण प्रदान करता है। Helpline 9462600356
Back to top button
error: Content is protected !!