
पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश
*आज, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी ने सूरसदन, आगरा में आयोजित “सहज लखपति दीदी सम्मान समारोह” में भाग लिया और संबोधित किया।*
2014 में स्थापित सहज दुग्ध उत्पादक संस्था आज उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक संस्था है। लगभग 19,500 गाँवों और 1.32 लाख से अधिक सदस्यों (जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हैं) को जोड़कर सहज ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण का एक सफल उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
डॉ. मीनेश शाह, अध्यक्ष, राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड एवं एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज़
श्रीमती उमा भदौरिया, निदेशक, सहज
डॉ. सी.पी. देवानंद, प्रबंध निदेशक, एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज़
डॉ. प्रफुल बनवाड़िया, मुख्य कार्यकारी, सहज
श्री दीपक कुमार, कमिश्नर, आगरा
श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, डी.आई.जी., आगरा
मा.मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्यरत है। सहज जैसी संस्थाएँ इन प्रयासों को और गति प्रदान कर रही हैं तथा आत्मनिर्भर एवं समृद्ध ग्रामीण भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।













