A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाझारखंडशिक्षा

ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल, बीरबल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी से मिली प्रेरणा

सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड क्षेत्र के बीरबल गांव स्थित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा प्रखंड क्षेत्र के बीरबल गांव स्थित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और केक काटकर की गई। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

IMG 20250906 WA0002

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक महताब आलम ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने एक साधारण शिक्षक से लेकर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है और शिक्षक दिवस उनके सम्मान में ही मनाया जाता है।IMG 20250906 WA0001

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य, कविता पाठ, भाषण और शिक्षकों के लिए विशेष प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शिक्षक भी इस दिन को पाकर गौरवांवित महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिनमें योगेंद्र कुमार यादव, राम विनय यादव, सुनील कुमार, विकास ठाकुर, अखिलेश यादव, मनीष कुमार, जय कुमार सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक भोजन के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!