
कतरास: – समाजसेवी सह
वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने एक पोस्ट में तब बताया जब बीसीसीएल एरिया ४ अंतर्गत भू-धंसान में ५ की मौत हादसा में हुआ है।अवैध खनन रोकने हेतु मैंने एक जीएम को ड्रोन गिफ्ट करने की पेशकश की थी, जिससे पूरे क़तरास क्षेत्र की व्यापक रूप से निगरानी की जा सके, स जीएम साहब ने कोयला चोरों के डर से ड्रोन लेने से इंकार कर दिया! श्री झा ने पूर्व में यह भी बताया था कि धनबाद जिले के कतरास इलाके के ५० हजार लोगों की जान जोखिम में है। क्षेत्र के वार्ड संख्या में आधा दर्जन इलाके में कोयले के अवैध उत्खनन के बीच मॉनसून की बारिश ने लोगों को गहरी चिंता में डाल दिया है। कोयला चोरों द्वारा खदान के भीतर के पिलर काट लिए गए हैं। जिससे मॉनसून के दौरान भारी बारिश होने पर खदान में पानी भरने से भू धंसान का खतरा बढ़ गया है। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी विजय कुमार झा ने बताया कि वार्ड संख्या ३ में आने वाले रानी बाजार, आनंद मोहल्ला, शिव मोहल्ला, कुम्हार पट्टी मोहल्ला, कपड़ा पट्टी, मस्जिद पट्टी समेत आसपास के कई छोटेबड़े मोहल्ले पूरी तरह से खदानों पर बसे हुए हैं। बीसीसीएल द्वारा कोयला खनन के बाद छोड़े गए पिलर पर क्षेत्र की जमीन टिकी हुई है। पिलर कटने से इन मोहल्लों में रहने वाले लगभग ५० हजार लोगों का जीवन खतरे में आ गया है।
अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट
विजय झा ने इस क्षेत्र के ५० हजार लोगों पर मंडराते खतरे को लेकर बीसीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी और एरिया४ के महाप्रबंधक को भी पत्र लिखकर अवगत कराया था, जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया था कि प्रबंधन और प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया, तो हादसे की पुनरावृत्ति की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।




