जमीन के नाम पर धोखाधड़ी:फर्जी बैनामा कराकर महिला से 15 लाख रुपए हड़पे, तीन पर केस
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। बस्ती में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी:फर्जी बैनामा कराकर महिला से 15 लाख रुपए हड़पे, तीन पर केस।।
बस्ती यूपी ।। बस्ती में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर एक महिला से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उपनिबंधक कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए यह वारदात की गई। पीड़िता कमलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वह देवखाल थाना छावनी की रहने वाली हैं और फिलहाल भिउरा थाना दुबौलिया में रहती हैं। उन्होंने बताया कि 11 जून को आरोपियों ने बैनामा कराने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने किसी और की जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया।
मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी अजय कुमार और भूपालपुर निवासी सुशील कुमार वर्मा शामिल हैं। तीसरा आरोपी बाबूराम है, जिसका स्थायी पता अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
















