A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

न्यायालय में पेशी के दौरान दुष्कर्म का आरोपी हो गया फरार

दो पुलिस कर्मियों को चकमा देते हुए दीवार कूदकर भाग निकला

20250907 112531
+++++++++++++++++++++++++++ प्राप्त वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 08,सितंबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में दुष्कर्म मामले का एक आरोपी न्यायालय में पेशी के दौरान फरार हो गया । जानकारी के अनुसार आरोपी ने दो पुलिस कर्मचारियों को चकमा देते हुए न्यायालय परिसर की दीवार कूदकर भागने में सफल हो गया। यह पूरा मामला जीपीएम जिले के गौरेला थानान्तर्गत का है। जानकारी अनुसार पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार दुष्कर्म मामले में आरोपी का नाम गुलशन मांझी है,जिसे गौरेला की पुलिस ने बीएनएस की धारा-64 के अंतर्गत गिरफ्तार करके व्यवहार न्यायालय पेन्ड्रारोड में पेशी के लिए लेकर आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपी की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मचारी तैनात थे, आरोपी ने अवसर देखकर दोनों पुलिस कर्मचारियों को चकमा देते हुए भाग निकला। पुलिस तत्काल आरोपी की तलाश करने में जुट गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी की तलाश करने में पुलिस की कई टीमें लगी हुई है, सभी संभावित ठिकानों में छापामार कार्यवाही की जा रही है। 20250908 155942

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!