A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पदक विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत

पदक विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत
69वी पाली जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा सॉफ्टबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में कृष्णा कॉन्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने पदक जीतकर ग्राम ढाबर का नाम रोशन किया ।
संस्था प्रधान लादू सिंह भाटी ने बताया कि पाली के गार्जियन पब्लिक स्कूल में आयोजित 69 वी पाली जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा सॉफ्टबाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें स्थानीय विद्यालय की बालिका व बालक की टीमों ने भाग लिया ।सॉफ्टबॉल कोच कृष्णदेव सिंह के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में खेलते हुए बालिका वर्ग में टीम ने स्वर्ण पदक जीत जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं बालक वर्ग में खेलते हुए ब्रोंज पदक जीत कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सॉफ्टबॉल गुरु हेमशंकर शर्मा ने बेस्ट प्लेयर की घोषणा की जिसमे स्थानीय विद्यालय की प्लेयर टोनिशा भाटी को बेस्ट प्लेयर घोषित किया।पाली जिला सॉफ्टबॉल संघ अध्यक्ष पारस मल सेन ने छात्रा को बेस्ट प्लेयर का स्मृति चिन्ह भेंट किया।विद्यालय की इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने टीम व टीम के कोच व कप्तान को बधाई दे जोरदार स्वागत किया ।
स्वागत समारोह में संस्थान के अध्यापक सोहन गुणपाल ,नरेंद्र सिंह ,विक्रम सिंह ,राजेन्द्र सिंह ,तारा राम ,राखी सिंह ,दुर्गा कंवर, आनंद कंवर,युशी परिहारिया,टीना ,निरमा भाटी,निरमा ,रीनू कंवर,महेंद्र सिंह व अभिभावक ,ग्रामवासी उपस्थित रहे।IMG 20250908 WA0129 IMG 20250908 WA0123

Back to top button
error: Content is protected !!