उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगर

*दिनांक 09.09.2025*

*पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल, एक जोड़े के मध्य कराया गया सुलह समझौता*

IMG 20250909 WA0324दिनांक 09.09.2025 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श केंद्र, कुशीनगर द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत क्रमशः थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के रहने वाले एक दंपत्ति के मध्य सुलह-समझौता कराया गया। जिसमें प्रार्थना पत्र के आधार पर दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र, कुशीनगर में तलब किया गया था। परामर्श के दौरान दोनों के बीच आपसी बातों को लेकर उत्पन्न मनमुटाव के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराई गई।

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  निवेश कटियार की उपस्थिति में समझौता संपन्न हुआ, और दोनों पक्षों को सौहार्दपूर्ण विदाई करायी गई। “मिशन शक्ति” अभियान के तहत पारिवारिक विवादों को सुलझाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
काउंसलिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक  ओमप्रकाश सिंह, निरीक्षक  विनोद कुमार म0आ0 रुचि यादव, म0आ0 साधना व अमन उपाध्याय उपस्थित रहें।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!