A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

बीआरसी स्तर पर पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय खलारी में भाषण प्रतियोगिता।।

IMG 20250909 WA0263बीआरसी स्तर पर पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय खलारी में भाषण प्रतियोगिता।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी। रांची जिला शिक्षा अधीक्षक  श्री बादल राज द्वारा चलाया गया रांची स्पीक्स कार्यक्रम का एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रखंड स्तरीय रांची स्पीक्स का वार्षिकोत्सव पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय खलारी में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वरीनाथ चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित की गई l इस कार्यक्रम में प्रथम आऐ  वर्ग 1 – 5 एवं 6 – 8 के प्रथम आए सभी प्रतिभागियों ने भाग लिए l इस प्रतियोगिता में वर्ग 1 – 5 में एनपीएस केडीएच सरना क्लब की छात्रा अंशु कुमारी निर्णायक मंडली द्वारा दिए 100 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर ध्रुप कुमार एवं हसनैन अंसारी क्रमशः 97 एवं 86 अंक प्राप्त किए,ध्रुप कुमार जीयूएमएस  कोलपारा  एवं हसनैन अंसारी जीपीएस मायापुर के छात्र है वहीं 6 – 8 में जीएमएस करकट्टा की छात्रा पीहू कुमारी 97 अंक लाकर प्रथम स्थान,जीएमएस डकरा की छात्रा पल्लवी कुमारी 86 अंक लाकर द्वितीय एवं जीयूएचएस राय की छात्रा प्रियंका कुमारी 83 अंक लाकर तृतीय स्थान पर रही I प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में शिक्षिका सुमन कुमारी,शिवेंद्र कुमार नायक,नूतन प्रभात गिद्ध एवं सोनालाल महतो ने अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुज कुमार गुप्ता,उदय प्रताप सिंह,आदर्श वाजपेयी,उत्तरा कुमार,गंगा महतो.अनूप सिंह,तेरेसा टोप्पो,पवन कुमार,गजाधर महतो आदि लोग उपस्थित रहे I

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!