A2Z सभी खबर सभी जिले की

पटवारी डिमेश ठाकुर व सहयोगी पर गंभीर आरोप 10,000 रुपये की मांग का आरोप

जिला संवाददाता सुखदेव आजाद

जांजगीर चांपा (पामगढ़)
जिले के पामगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पकरिया के वरिष्ठ नागरिक थालेश्वर प्रसाद सोनी ने हल्का पटवारी डिमेश ठाकुर और उनके सहयोगी राजू तम्बोली पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला दण्डाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
थालेश्वर प्रसाद सोनी का कहना है कि उनकी और उनकी पत्नी गीता देवी की भूमि के नाम राजस्व रिकॉर्ड में गलत दर्ज हैं। नाम सुधार और नक्शा बटांकन के लिए वे लंबे समय से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।

मीडिया के सामने थालेश्वर प्रसाद सोनी ने यह भी खुलासा किया कि हल्का पटवारी डिमेश ठाकुर और उनके सहयोगी राजू तम्बोली ने उनसे ₹10,000 की मांग की। उनका आरोप है कि इस अवैध मांग के बिना उनके काम को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि स्थगन आदेश के बावजूद पटवारी ने अनावेदक पक्ष के लोगों के साथ मिलकर मनमाने तरीके से पंचनामा तैयार किया, जिसमें ग्राम के सरपंच, पंच और गणमान्य नागरिकों को बुलाया तक नहीं गया।

इसके अलावा, पटवारी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने राहौद के फोकटपारा में सकरी गली में निजी कार्यालय बना रखा है, जिसकी चाबी और रिकार्ड देखने का अधिकार राजू तम्बोली को सौंपा है थालेश्वर प्रसाद सोनी ने जिला दण्डाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर हल्का पटवारी और उनके सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!