A2Z सभी खबर सभी जिले की

जांजगीर नैला में डिप्टी सीएम अरुण साव ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

जिला संवाददाता सुखदेव आजाद

जिला जांजगीर चंपा ( नैला )
नगरपालिका क्षेत्र में आज शनिवार की शाम 4 बजे डिप्टी सीएम अरुण साव ने करोड़ों रुपए की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
नगरपालिका जांजगीर-नैला में डिप्टी सीएम अरुण साव के हाथों कई महत्वपूर्ण विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए 50 लाख की लागत से बने अटल परिसर और चौपाटी का लोकार्पण किया गया।
वहीं 10 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से बनने वाले STP निर्माण, 4 करोड़ 37 लाख रुपए से नालंदा परिसर और 1 करोड़ 97 लाख रुपए से पाइपलाइन विस्तार कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया डिप्टी सीएम ने कहा कि इन विकास कार्यों से शहर की सूरत बदलेगी और लोगों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध होंगी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए

Back to top button
error: Content is protected !!