
+++ वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गौरेला पेन्ड्रारोड बुधवार 17 सितंबर 2025 +++++++++++++

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गौरेला शहर में ज्योतिपुर स्थित नगर द्वार का नाम विश्व वंदनीय जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर रखने को लेकर गौरेला नगरपालिका परिषद की बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया है। विश्व वंदनीय जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी के नाम से अब गौरेला शहर को एक नई पहचान मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरेला नगरपालिका परिषद की बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे जी ने इस मामले को लेकर एक प्रस्ताव रखा, जिसे कि नगरपालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा जी सहित अन्य सभी पार्षदगणों ने करतल ध्वनि से सर्व सहमति प्रदान की। नगरपालिका परिषद की बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नारायण साहू जी, गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे जी, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा जी, सहित नगरपालिका के सभी पार्षद भी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इसका विधिवत नामकरण और लोकार्पण का प्रस्ताव रखा गया है। इस द्वार में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का छाया चित्र सहित उनसे जुड़ी स्मृतियों को भी अंकित किया जायेगा।






