
+++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गौरेला पेन्ड्रारोड, बुधवार 17 सितंबर 2025-: गौरेला नगरपालिका परिषद उपाध्यक्ष श्रीमति रोशनी तापस शर्मा ने बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू जी से मुलाकात करते हुए उनका आभार प्रकट किया । मालूम हो कि कोरोना काल के समय में छत्तीसगढ के कई रेलवे-स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। बिलासपुर लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जी के प्रयासों से बिलासपुर रेलवे जोन में अब फिर से 50 से अधिक ट्रेनों का ठहराव दिलाने का सराहनीय कार्य किया गया है। इसी के अंतर्गत बिलासपुर रेल मंडल के रेलवे-स्टेशन पेन्ड्रारोड में भी बिलासपुर चिरमिरि बिलासपुर, ट्रेन का ठहराव फिर से दिया गया है। इस सराहनीय प्रयास के लिए गौरेला नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जी को सम्मान देते हुए उनका आभार जताया है। इस अवसर पर गौरेला शहर के भाजपा नेता तापस शर्मा, एवं भाजापा नेता दुर्गेश साहू भी मौजूद रहे। 



