A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरयावली विधानसभा अंतर्गत पीएम मोदी जन्म दिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664- नरयावली विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत हुई। विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत वार्ड क्र. 8,रजाखेड़ी पहुंचकर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। अभियान में नपा अध्यक्ष मिहीलाल सहित पाषर्दगण, भाजपा पदाधिकारी,मातृशक्ति, सीएमओ, नपा अधिकारी- कर्मचारी एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने मिलकर सफाई कर कचरा एकत्रित किया और उसे कचरा वाहन में डाला। इस मौके पर विधायक लारिया ने स्वच्छता बनाए रखने और अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने का संदेश दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त भाजपा सदर केंट मंडल द्वारा सदर सिदेश्वर मंदिर के समक्ष स्वामी विवेकानंद चौक की सफ़ाई की जो की चौक के सफाई के पूर्व के छायाचित्र एवं स्वच्छता के बाद के चित्र संलग्न है स्वच्छता के बाद सिदेश्वर मंदिर प्रांगण में बैठें गरीब असहाय व्यक्तियों को फल वितरण भी किए गए कार्यक्रम मुख्य रूप से नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्रा धवल सिंह कुशवाहा ,अनंत मौर्य, सुधीर पाडे, सुनील चौकसे शिवम मिथौरिया श्री विपिन जाट, अशोक लारिया, संजय सैनी धीरज जाट रोहित केसरवानी नितिन तोमर सहित कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।1000145310 1

1000145311 11000145268

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!