
*नगर निगम द्वारा संचालित कचरा कलेक्शन वाहनों पर कार्यरत हेल्पर एवं ड्राइवरो की मांगों को निगम आयुक्त द्वारा किया पूरा*
*कलेक्टर रेट पर संबंधित एजेंसी के माध्यम से भुगतान करवाया जाएगा- निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा*
*वेतन भुगतान करने वाली एजेंसी किंग सिक्योरिटी पर कर्मचारियों को समय से भुगतान नहीं करने पर तत्काल 50 हजार का जुर्माना किया
*नगर निगम द्वारा संचालित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों पर कार्यरत हेल्पर एवं ड्राइवर द्वारा बुधवार को सुबह ग्रांड होटल पर पहुंचकर पूर्ण वेतन भुगतान करने एवं सुरक्षा का ध्यान रखने हेतु मांगे रखी गई थी उक्त मांगों को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा कर्मचारियों के बीच बैठकर उनके द्वारा बताई गई मांगों को सुना गया साथ ही कहा कि आप सभी के द्वारा जिस प्रकार से डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया जाता है और ट्रांसफर स्टेशन पर कचरा अलग-अलग किया जाता है उसके लिए आप सभी द्वारा बहुत ही अच्छे से कार्य किया जाता है*
*आपके द्वारा बताई गई मांगों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर दर से जो वेतन दिया जाता है वह प्रत्येक माह की 1 तारीख से 5 तारीख के बीच में आप सभी को भुगतान किया जाएगा पूर्ण भुगतान के साथ-साथ आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कीट उपलब्ध करवाई जाएगी*
निगम आयुक्त द्वारा कर्मचारियों को कहा गया कि आपकी सभी के द्वारा बताई गई मांगों को पूर्ण किया गया है साथ ही आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कचरा कलेक्शन करते समय गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग लेना है कोई भी अटाला नहीं एकत्रित करेंगे साथ ही कतिपय एजेंसी द्वारा आपको झूठा आश्वासन दिया जा रहा था कि 25000 का भुगतान किया जाएगा संबंधित एजेंसी के झूठे आश्वासन में आने की आवश्यकता नहीं है नगर निगम द्वारा आपको कलेक्टर रेट से संबंधित एजेंसी के द्वारा भुगतान किया जाएगा
निगम आयुक्त द्वारा कर्मचारियों को दिए गए आश्वासन एवं जो मांगे पूरी की गई है उसको लेकर कर्मचारियों द्वारा निगम आयुक्त का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

