A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेश

अग्रवाल समाज के सरपंच बने प्रशांत — समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार

मण्डला:–अग्रवाल समाज में पंचायत पदाधिकारियों एवं नवयुवक मंडल के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। समाज की एकता और प्रगति को लक्ष्य बनाकर कराए गए इस चुनाव में योग्य प्रत्याशियों का चयन सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया गया।

IMG 20250917 WA0000वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर

मण्डला:–अग्रवाल समाज में पंचायत पदाधिकारियों एवं नवयुवक मंडल के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। समाज की एकता और प्रगति को लक्ष्य बनाकर कराए गए इस चुनाव में योग्य प्रत्याशियों का चयन सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया गया।

चुनाव परिणाम के अनुसार प्रशांत अग्रवाल (बंटी) भारी मतों से विजयी होकर **सरपंच** निर्वाचित हुए। वहीं **उपसरपंच** पद पर विपिन बजाज ने जीत दर्ज की। **पंच पदों** पर अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल को निर्वाचित किया गया। महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करते हुए महिला पंच पदों पर श्रीमती ममता सराफ एवं श्रीमती प्रमिला अग्रवाल ने जीत हासिल की।

इसी प्रकार, **अग्रवाल नवयुवक मंडल** के चुनाव में अनुराग बंसल (पिता राकेश अग्रवाल) को **अध्यक्ष** पद का दायित्व सौंपा गया। साथ ही ईशान अग्रवाल (पिता पीयूष अग्रवाल), अभी (पिता स्व. रमन), गौरव (पिता बोध नारायण) एवं ऋषभ (पिता उमाशंकर) को निर्वाचित सदस्य चुना गया।

निर्वाचन अधिकारी अमित अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चुनाव समाज की एकता और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित टीम समाज के विकास, आपसी भाईचारे और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

#रक्षा अग्रवाल बनी भाजपा मंत्री

**मण्डला।** भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी आशीष दुबे, जबलपुर सांसद, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके एवं जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा द्वारा भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय मोहगांव मुख्यालय की श्रीमति **रक्षा अग्रवाल** को भाजपा की **मंत्री पद** की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हाल ही में घोषित मंडला जिला कार्यकारिणी में रक्षा अग्रवाल को शामिल करते हुए उन्हें मंत्री नियुक्त किया गया है। रक्षा अग्रवाल ने कहा कि वे लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हैं और समय-समय पर संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करती रही हैं। उन्होंने प्रदेश, राज्य एवं जिला स्तर के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करती रहेंगी।

#मांझी समाज की बैठक 18 को

**मण्डला।** मांझी ढीमर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 18 सितम्बर को दोपहर 12 बजे **निषादराज मंगल भवन (स्टेडियम के पास)** आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष उमाशंकर गुड्डू सिंधिया ने बताया कि इस बैठक में **जिला कार्यकारिणी की घोषणा** की जाएगी।

बैठक में समाज के सभी नंदा, बरमैया, केवट, कहार, मल्लाह, सिंधिया, रैकवार, बर्मन, कश्यप एवं भोई उपजातियों को आमंत्रित किया गया है। समाज के वरिष्ठ सदस्य वैसाखू नंदा ने सभी समाजिक बंधुओं से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!