A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेशवन और पर्यावरणशिक्षासड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीति

सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयान्स कूमट ने ली केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

मण्डला। केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयान्स कूमट की अध्यक्षता में जिला पंचायत के गोलमेज कक्ष में संपन्न हुई।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर

**केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न**

मण्डला। केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयान्स कूमट की अध्यक्षता में जिला पंचायत के गोलमेज कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विगत वर्ष की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियाँ तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण संबंधी जानकारी प्रस्तुत की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कूमट ने विद्यालय के पिछले वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी और अधिक गुणात्मक परिणाम प्राप्त करने हेतु शिक्षकों को नवाचार अपनाने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की ब्रेन स्टोर्मिंग हो सके और उनमें रचनात्मकता का विकास हो।

उन्होंने कहा कि कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालय से उत्तीर्ण होकर प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले पूर्व विद्यार्थियों की एल्यूमिनी मीट आयोजित की जाए। इन पूर्व विद्यार्थियों के अनुभवों एवं मार्गदर्शन से वर्तमान विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग प्राप्त होगी तथा वे अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित एवं उत्साहित होंगे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यगण, शिक्षकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!