A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र दुर्गा नगर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न सेवा प्रकल्प कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम आठवां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र,दुर्गा नगर, रजाखेड़ी में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य एवं नपा अध्यक्ष मिहीलाल के विशिष्ट आतिथ्य में सेवा प्रकल्प आयोजन की श्रंखला में महिला स्वास्थ्य जांच, स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम,पोषण आहार प्रदर्शनी,रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक महिलाओं को स्वस्थ्य एवं सशक्त बनाने हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाओं के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लारिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला व बाल स्वास्थ्य में सुधार और कुपोषण की रोकथाम करना है। आंगनबाड़ी में महिला स्वास्थ्य जांच कार्यक्रमों में प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर देखभाल के लिए स्वास्थ्य जांच, नियमित टीकाकरण, पोषण परामर्श एवं स्वास्थ्य व पोषण संबंधी सुधार कर एक स्वस्थ व पोषण युक्त समाज का निर्माण करना है। आंगनबाड़ी में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम एक आयुर्वेदिक पहल है जो 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बच्चों को स्वर्ण (सोने) से तैयार आयुर्वेदिक दवाई पिलाई जाती है। पोषण आहार प्रदर्शनी कार्यक्रम पोषण माह जैसे अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन आयोजनों के लिए पारंपरिक उत्सवों का आयोजन करने से पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ती है। परियोजना अधिकारी विजय जैन द्वारा बताया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी को सशक्त एवं सुपोषित बनाना है। इसी के तहत आज आयुष विभाग के सहयोग से 16 वर्ष तक के 140 बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया गया वहीं 52 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण डॉ.निधि मिश्रा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग आपस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोषण आहार प्रदर्शन में विभिन्न पकवान एवं मोटे अनाज प्रदर्शित किए गए ताकि सभी लोग इन मोटे अनाजों एवं विविध व्यंजनों का उपयोग कर स्वस्थ एवं सुपोषित बन सके। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता के विजेता प्रथम अनुराधा, द्वितीय ललिता अहिरवार,तृतीय साधना चढ़ार एवं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम रीता द्वितीय सुहानी अहिरवार एवं तृतीय स्वाती अहिरवार को विधायक श्री लारिया एवं गणमान्य अतिथियों के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेहा आठिया एवं आभार प्रदर्शन सुश्री पूनम कबीरपंथी द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान पार्षद बलवंत ठाकुर,उद्योगपति विजय नीखरा, सहित पर्यवेक्षक अज़रा खान,डायमुनिशा खान,महिला मोर्चा, पदाधिकारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्तागण, सहायिकागण एवं बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चों उपस्थित हुए।1000150189

Back to top button
error: Content is protected !!